
गिरिडीह जुडो संघ का चुनाव संपन्न,अरविंद कुमार अध्यक्ष व शीला सिंह महासचिव चुने गए
गिरिडीह: गिरिडीह जुडो संघ का वार्षिक सम्मेलन सह चुनाव आज मधुबन वेजिस में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड जुडो संघ के महासचिव परीक्षित तिवारी व चुनाव अधिकारी के रूप में संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जुडो फाउंडर प्रो जिगारो कानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया








