
तेलोडीह पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, सितंबर से छात्राओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
गिरिडीह सदर प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में रविवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुखिया शब्बीर आलम ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए पंचायत की पहल की








