
दिनदहाड़े मछली कारोबारी से 2.07 लाख की लूट, बैग छीनकर फरार हुए बदमाश
गिरिडीह। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के समीप मछली कारोबारी से दिनदहाड़े 2.07 लाख की लूट की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट








