
खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का मोर्चा, संजय सिंह बोले—विधेयक वापस नहीं हुआ तो होगा आर-पार का आंदोलन
गिरिडीह। खनिज वहन भूमि उपकर यानी JMBL Cess और प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झामुमो ने नया परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संजय








