Aba News

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सुरेश साव बोले—राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे अटल जी

गिरिडीह। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों में योगदान को याद किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा से करोड़ों लोगों के दिलों में स्थान बनाया। उनका जीवन राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुभाष सिन्हा, मनोज संघई, शैवाल घोष, अमर सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, इनोद साव, रंजीत कुमार, नागो यादव और अनिल सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने अटल जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें