Aba News

कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर से मिले धनंजय सिंह, संगठन और झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

गिरिडीह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झारखंड-पश्चिम बंगाल के प्रभारी रह चुके गुलाम अहमद मीर से गिरिडीह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में कांग्रेस की आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले समय में कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। धनंजय सिंह के अनुसार, पार्टी नेतृत्व के साथ ऐसी मुलाकातों से संगठन की दिशा को लेकर स्पष्टता मिलती है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें