Aba News

गिरिडीह चरकी टोंगरी के पास सरिया लदा ट्रक पलटा, 27 वर्षीय युवक की मौत; एक युवक व चालक गंभीर घायल,घंटों तक केबिन में फंसा रहा चालक,रेस्क्यू के बाद धनबाद रेफर

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।मृतक की पहचान 27 वर्षीय वाल्मीकि कुमार पिता स्व: गिरधारीलाल महतो पोखरिया बेको निवासी के रूप में हुई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिया लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे दो युवकों को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई हिस्से में ट्रक बट गया और चालक उसके अंदर ही फंस गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत कर घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए घायल युवक के साथ बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर निमियाघाट पुलिस ने आगे की करवाई में जुट गए। पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर नाराजगी जताई। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित जांच अभियान चलाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें