Aba News

108 कलश यात्रा से गूंजा महेशलुण्डी, 2 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में माँ देवी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

गिरिडीह सदर प्रखंड के सीसीएल क्षेत्र स्थित महेशलुण्डी पंचायत में मंगलवार को श्री श्री 108 त्रिदिवसीय माँ देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य 108 कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 108 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से यात्रा निकाली, जो महेशलुण्डी, बालोडींगहा होते हुए बदडीहा झरना पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर लौटे, जहां विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

आयोजन समिति ने बताया कि यह प्राचीन माँ देवी मंदिर अंग्रेजों के शासनकाल से भी पहले का धार्मिक स्थल माना जाता है। मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित महायज्ञ में बुधवार को प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा होगी, जबकि 8 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूरे पंचायत क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें