Aba News

बाबा दुख हरण नाथ धाम के पास उसरी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुख हरण नाथ धाम के समीप उसरी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सूचना मिलने पर महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें