भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत गिरिडीह जिले में Unmapped मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रवार सूची का सत्यापन और पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी का सही मतदान केंद्र से मैपिंग हो सके।

विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही तकनीकी या अन्य कारणों से अब तक मैप नहीं हो सके मतदाताओं की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण या अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए संबंधित BLO अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का पूरा अवसर मिल सके।












