गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन प्रसाद की संदेहास्पद पस्थिति में मौ*त के बाद गुजरात के सूरत से श*व बुधवार को गांव पहुंचा। जिसके बाद पूरा गांव गमगीन हो गया। हर किसी के आंख में आंसू था। मृ*तक की मां अपना सुध खो बैठी थी। सचिन मां का इकलौता बेटा था। वह घर की जिम्मेदारियों को समझते हुए एक माह पहले ही रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत शहर गया था। इस घटना को लेकर ह*त्या का आरोप सचिन की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिन की मौ*त कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। बताया जा रहा है कि सूरत पुलिस ने कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन के सूरत जाने के बाद उसकी पत्नी घर में रखे जमीन के कागजात, जेवर और कीमती सामान लेकर मायके चली गई थी। अब गांव के लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और मृतक की मां को न्याय मिले।













