गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद में 8 से 16 अप्रैल तक आयोजित श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से प्रारंभ होकर चाइना मोड़ और अजीडीह होते हुए बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरकर कलश के साथ पुनः यज्ञ स्थल तक यात्रा पूरी की।

सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय, प्रवचनकर्ता चंदन कृष्ण शास्त्री एवं प्रवाचिका कृष्ण वृजेश्वरी जी, वृंदावनधाम से उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार एवं उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।













