Aba News

लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, ह;त्या की आशंका से इलाके में सनसनी

गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के लेढवा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए बुलाया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से यहां जलाकर फेंका गया है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें