Aba News

नई उम्मीद की राह: निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर से दिव्यांगजनों के जीवन में लौटी मुस्कान

गिरिडीह में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर “उम्मीद की किरण” समाज सेवा की मिसाल बन रहा है। मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन (बजरंग चौक) में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक चल रहे इस शिविर का आयोजन भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। शिविर में दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंग, वैशाखी और कैलिपर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस शिविर में अब तक 56 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है और दूर-दराज से लोग लाभ लेने पहुंच रहे हैं। बोकारो की एक बच्ची का सफल कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण विशेष आकर्षण रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और रोटरी क्लब सदस्यों के सहयोग से यह पहल “सेवा परमो धर्म” के संदेश को मजबूत करते हुए जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा जगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें