राजस्थान प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा की सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने आध्यात्मिक दौरे में उन्होंने खाटू धाम में श्री खाटू श्याम बाबा, सालासर में श्री बालाजी महाराज तथा झुंझुनू स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रानी सती मंदिर परिसर में पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने मंदिर की भव्यता, स्वच्छता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जालान सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक स्थलों से आत्मिक शांति और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने ईश्वर से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने वाली यात्रा बताया।














