Aba News

गिरिडीह के आसमान में हेलिकॉप्टर से बढ़ी हलचल, हेलीपैड का हो रहा हाईटेक एयर सर्वे

गिरिडीह जिले के आसमान में पिछले दो दिनों से लगातार हेलिकॉप्टर उड़ान भरने से लोगों के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना रहा। शनिवार और रविवार को शहर, औद्योगिक क्षेत्र तथा कई प्रखंडों के ऊपर हेलिकॉप्टर के कई चक्कर लगाने से लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर के जरिए जीपीएस-जीएनएसएस आधारित एयर सर्वे किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले में बने और प्रस्तावित हेलीपैड स्थलों का तकनीकी निरीक्षण करना है।

सर्वे के दौरान अत्याधुनिक उपकरणों जैसे जीपीएस-जीएनएसएस रिसीवर, एलआईडीएआर और हाई रेजोल्यूशन कैमरों से जमीन का सटीक डिजिटल डेटा जुटाया जा रहा है, जिसे जीआईएस मैप में बदला जाएगा। उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि पिछले वर्षों में बने हेलीपैड का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं तिसरी क्षेत्र में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम लीथियम भंडार की संभावनाओं को लेकर अलग से अध्ययन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें