Aba News

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट: गिरिडीह में दंगा नियंत्रण की हाई-लेवल मॉक ड्रिल

गिरिडीह ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पपरवाँटांड स्थित नई पुलिस लाइन में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में जिले भर से पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण, उपद्रवियों को खदेड़ने तथा भीड़ प्रबंधन की वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया।

मॉक ड्रिल में एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्वयं कमान संभालते हुए जवानों को आंसू गैस का इस्तेमाल, भीड़ को नियंत्रित करने और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अभ्यास से त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर एएसपी सुरजीत कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व डीएसपी नीरज सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें