Aba News

गिरिडीह पुलिस को मिली नई ताकत: मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने सुरक्षा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

झारखंड सरकार से गिरिडीह जिला पुलिस बल को मिले वाहन को शुक्रवार बड़ा चौक से हरी झंडी दिखाकर नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने रवाना किया। बता दे कि राज्य सरकार की ओर से राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी 24 जिला में वाहन एवं मोटरसाइकिल की सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसी कड़ी में गिरिडीह जिला को कुल 32 फोर व्हीलर वाहन ओर
39 मोटर साइकिल उपलब्ध कराई गई है। इन सभी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर मंत्री श्री सोनू ने अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। इस बार मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सेवा ओर सुरक्षा पर सदैव तत्पर है। गिरिडीह जिले में जिला पुलिस बल को मिली वाहन से उन्हें मदद मिलेगी और कोई भी घटनास्थल पर पुलिस जल्दी से वहां पहुंचकर न्याय दिलाने का काम करेगी। मौके पर डीसी रामनिवास यादव पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार SDM श्रीकांत यशवंत विष्पुते, SDPO जीत वाहन उरांव डीएसपी थाना प्रभारी क्रमशः नगर मुफस्सिल पचम्बा पुलिस निरीक्षक ओर जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें