Aba News

गांव के पास मृत मिला हिरण, इलाके में मचा हड़कंप — वन विभाग जांच में जुटा

गिरिडीह सरिया प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी टोला स्थित डागा कोठी के समीप शुक्रवार सुबह एक हिरण मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकले ग्रामीणों की नजर मृत हिरण पर पड़ी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि कावड़िया टोला के पास जंगल क्षेत्र में किसी शिकारी जानवर के हमले से घायल हिरण जान बचाने के लिए गांव की ओर भाग आया होगा। मृत हिरण की लंबाई लगभग 55 इंच, ऊंचाई 35 इंच और मोटाई 31 इंच बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेस्टर अंशु पाण्डेय ने बताया कि हिरण के शरीर पर दो-तीन जख्म के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया जंगली कुत्तों के हमले की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें