गिरिडीह में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर विहंगम योग संत समाज द्वारा भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’ निकाली गई, जिसमें महापौर प्रमिला मेहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सहभागी हाथों में बैनर लेकर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश देते हुए शहर भ्रमण करते नजर आए।

यात्रा के दौरान “स्वर्वेद के पथ पर चलें” का संदेश दिया गया और पूरे शहर में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा। महापौर प्रमिला मेहरा ने इसे आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताते हुए नववर्ष को नई शुरुआत का संदेश कहा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।











