Aba News

हिंदू नववर्ष पर एसएसवीएम स्कूल से निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

गिरिडीह में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के विद्यार्थियों द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह शोभायात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर अरगाघाट रोड, मकतपुर और कचहरी चौक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। घोष की धुन और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विक्रम संवत के अनुसार यही दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जिसका भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से गहरा संबंध है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना रहा। इस अवसर पर मकतपुर में लखनलाल बरनवाल द्वारा बच्चों के बीच शीतल पेय का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें