गिरिडीह आगामी चैती छठ, रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर नगर निगम की समीक्षात्मक बैठक नया परिसदन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रमिला मेहरा ने की, जबकि उप महापौर सुमित कुमार भी मौजूद रहे। नगर निगम की इस पहली बैठक में निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्ड पार्षद शामिल हुए और अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से रखा।

बैठक में पार्षदों ने सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापौर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उप महापौर ने कहा कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। बैठक में पार्षदों ने आपसी समन्वय के साथ शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।













