गिरिडीह जिले के डुमरी में हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रवीण भाई तोगड़िया शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि देश के हिंदुओं को एकजुट करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने समाज में एकता, संगठन और जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।












