Aba News

रामनवमी-ईद से पहले सख्त सुरक्षा: खुद सड़क पर उतरे एसपी, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गिरिडीह में आगामी रामनवमी और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद सड़क पर उतरे।
इस दौरान एसपी ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्वों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी की भी समीक्षा की गई। एसपी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें