Aba News

गिरिडीह में स्टेट बार काउंसिल चुनाव: शांतिपूर्ण माहौल में 900 से अधिक अधिवक्ता कर रहे मतदान

गिरिडीह। स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार को पूरे राज्य में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह में भी जिला अधिवक्ता संघ भवन में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव पदाधिकारियों की निगरानी में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नुकांत ने बताया कि मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में गिरिडीह के 900 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील कर स्टेट बार काउंसिल कार्यालय रांची भेज दिया जाएगा। फिलहाल मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें