Aba News

सऊदी अरब में मारे गए मजदूर का शव तीन माह बाद भी नहीं लौटा, परिवार न्याय की गुहार में

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में गोली लगने से मौत के करीब तीन महीने बीत जाने के बावजूद अब तक उनका शव भारत नहीं पहुंच सका है। 24 अक्टूबर 2025 को हुई इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी बसंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके दो छोटे बच्चे ऋषि (05) और रौशन (03) पिता के इंतजार में हैं। शव नहीं आने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब हो गई है।

परिजनों के अनुसार विजय सऊदी अरब में हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। समाजसेवी सिकन्दर अली ने सरकार से उचित मुआवजा और शव को शीघ्र स्वदेश लाने की मांग की है, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें