Aba News

मकर संक्रांति पर सौहार्द का संगम: मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर दही-चूड़ा भोज

गिरिडीह – सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मकर संक्रांति का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह पर्व दो दिनों तक मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार लोगों ने नदी-तालाब व घरों में स्नान कर दान-पुण्य किया और तिल, गुड़, चावल, घी व कंबल दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक मेल-मिलाप का माहौल भी देखने को मिला।

इसी क्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए राज्यवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, समरसता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें