Aba News

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकली सोनू पाल पहुंचीं गिरिडीह, श्रद्धा से हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के कासगंज की रहने वाली सोनू पाल इन दिनों देशभर के बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की पावन यात्रा पर हैं। करीब 245 दिन पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकली सोनू पाल ने अब तक नौ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर लिए हैं। केदारनाथ के दर्शन के बाद दसवें ज्योतिर्लिंग देवघर (बाबाधाम) जाते हुए वह गिरिडीह पहुंचीं, जहां पचंबा के पेठियाटांड़ में समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता के आवास पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

गिरिडीह पहुंचने पर समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सोनू पाल का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार, गौ-रक्षा और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। सोनू पाल ने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर इस अभियान पर निकली हैं, ताकि समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें