गिरिडीह स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से गिरिडीह कॉलेज खेल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन अभाविप बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने किया।इस अवसर पर बताया गया कि टूर्नामेंट का आयोजन 12 जनवरी तक किया जाएगा और इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। समापन समारोह स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन आयोजित होगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। ऐसे मंच युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने में सहायक होते हैं।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।मौके पर अभाविप के उज्जवल तिवारी, मंटू मुर्मू, नीरज कुमार, अनीश कुमार समेत कई कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।













