गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह झंडा मैदान में आयोजित होगा। उपायुक्त ने परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने साफ-सफाई, पेयजल, लाउडस्पीकर, एलईडी स्क्रीन, सुरक्षा, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि 12 टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। बैठक में समारोह को भव्य और सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।













