Aba News

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, पाँच गिरफ्तार

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले की जानकारी डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद प्रसाद ने काले रंग की ग्लैमर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH11S 9135) पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया, जिनकी पहचान रविन्द्र साव और विजय साव, निवासी सुगासार, थाना पचम्बा के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की और बताया कि इसे उन्होंने 15 हजार रुपये में खरीदा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन सामने आया, जबकि असली नंबर JH11W 8296 है। नगर थाना कांड संख्या 07/26 के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें