गिरिडीह रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन का इंस्टॉलेशन सेरेमनी आज श्याम मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए रोटेरियन विशाल पिलानिया को अध्यक्ष और रोटेरियन अमर गुप्ता को सचिव चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन रोनाल्ड डी’कोस्टा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन पीडीजी एस.पी बगड़िया और असिस्टेंट गवर्नर ज़ोन-8 रोटेरियन डॉ. आजाद उपस्थित थे।

समारोह में रोटरी गिरिडीह, रोटरी कपल, रोटरी ग्रेटर, इनरव्हील, लायंस क्लब, लायंस एलीट, जागृति क्लब सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गिरिडीह के गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सेवा, सहयोग और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













