गिरिडीह पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का प्रकोप जारी है। ऐसे में गिरिडीह पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि बढ़ती ठंड में लोगों की जीवन रक्षा का भी पूरा ध्यान रख रही है। पुलिस का मानवीय चेहरा तब सामने आया, जब पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने शहर और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर यह जायजा लिया कि कोई असहाय या गरीब व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठंड में परेशान तो नहीं है। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किए गए।

इसी कड़ी में आज एसपी गिरिडीह के निर्देश पर शहर के कई प्रमुख स्थानों के साथ-साथ पचंबा, मुफ्फसिल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने बताया कि ठंड से राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है और जरूरतमंदों के लिए आगे भी कंबल वितरण जारी रहेगा। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।












