Aba News

सीसीएल वर्कशॉप में हथियारबंद चोरों का कहर, गार्डों को बनाया बंधक, लाखों की लूट

गिरिडीह सीसीएल कोलयरी क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बीती रात सीसीएल वर्कशॉप में हथियारबंद चोरों ने धावा बोलते हुए जमकर तांडव मचाया। करीब 20–25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया और पूरी रात वर्कशॉप में लूटपाट करते रहे। इस दौरान लाखों रुपये मूल्य के लोहे और अन्य कीमती सामान वाहन में लादकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल के वरीय पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर महतो ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे अपराधी परिसर में घुसे, गार्डों को एक कमरे में बंद कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें