Aba News

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर SDO की सख्त कार्रवाई

गिरिडीह शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्रीकांत यशवंत विशपुते खुद सड़कों पर उतरे। प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया-चारपहिया वाहनों पर चालान काटे गए, वहीं सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेला-खोमचा हटवाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान SDO ने कहा कि गलत पार्किंग और अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ती है, जिससे आम लोगों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्ती से नागरिकों ने राहत और संतोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें