बेंगाबाद पंचायतों में कार्य दिवस लागू कर आधार कार्ड, जमीन ऑनलाइन, जाति-आय-आवासीय जैसे छोटे कार्य पंचायत सचिवालयों में ही निपटाने की व्यवस्था होनी चाहिए। यह मांग फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जन अभियान के दौरान उठाई। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के वर्षों बाद भी आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके कारण लोगों को छोटे कामों के लिए भी प्रखंड-अंचल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पैसा दिए काम नहीं होता, जबकि पंचायतों को सशक्त बनाने के दावे किए जाते हैं। फॉरवर्ड ब्लॉक 16 जनवरी को महेंद्र सिंह शहादत दिवस को “जन संघर्ष संकल्प दिवस” के रूप में मनाएगा। इसी को लेकर नावासेर, दूधीटांड़-कोल्हरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। राजेश यादव ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने और जन संघर्ष के रास्ते पर चलने की अपील की।












