Aba News

खेल मैदान पर राजनीति का आरोप, एबीवीपी ने JCM व विधायक पर साधा निशाना

गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तावित स्वामी विवेकानंद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेसीएम और स्थानीय विधायक पर खेल आयोजन रुकवाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। एबीवीपी नेताओं का कहना है कि पहले विद्यालय प्रबंधन द्वारा मैदान की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव में इसे रद्द कर दिया गया, जिससे छात्रों की खेल प्रतिभा के साथ अन्याय हुआ है।

एबीवीपी नेता उज्ज्वल तिवारी ने आरोप लगाया कि यह फैसला विधायक के दबाव में लिया गया है, जबकि मंटू मुर्मू ने कहा कि संगठन को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं विद्यालय प्राचार्य दयानंद कुमार ने स्पष्ट किया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के लिखित आदेश के तहत समिति की अनुमति के बिना आयोजन संभव नहीं है। फिलहाल छात्र संगठनों में आक्रोश है और समाधान की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें