Aba News

गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

गिरिडीह सिखों के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार को भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को फूलों व रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। रांची से आए रागी जत्था भाई भरपूर सिंह ने “तुम हो सब राजन के राजा, आपे आप गरीब निवाजा” सहित कई शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन के माध्यम से उन्होंने जात-पात त्यागकर मानवता और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

गिरिडीह सदर विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुद्वारे में माथा टेककर संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की कृपा से वे पहले विधायक और फिर मंत्री बने। मंत्री सोनू की ओर से भव्य लंगर की व्यवस्था की गई थी और उन्होंने गुरुद्वारे के लिए जनरेटर देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें