Aba News

स्वामी विवेकानंद जयंती पर ABVP का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट और शोभा यात्रा

गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संघ कार्यालय बरगंडा, गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर 10, 11 और 12 जनवरी को सर्कस मैदान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह आयोजन उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। बैठक का संचालन प्रांत SFS सह प्रमुख अनीश राय ने किया। मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान सिंह, नगर सह मंत्री अंजली कुमारी, कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें