Aba News

पंचम्बा में अलर्ट मोड पर पुलिस: बढ़ी गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर, जनता से सहयोग की अपील

गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचम्बा थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। नियमित गश्ती बढ़ाई गई है और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने आम जनता से पुलिस को सक्रिय सहयोग देने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या डायल 112 पर दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से घर बंद कर बाहर जाने पर पूर्व सूचना देने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने और अनजान लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें