Aba News

अहिबरन जयंती पर गिरिडीह में दिखी एकता की मिसाल, परिवार मिलन समारोह में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब

मोदी बरनवाल परिवार के पुरोधा महाराजा अहिबरन जी की जयंती के अवसर पर 26 दिसंबर को गिरिडीह में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के तत्वावधान में भव्य अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन होटल संगम गार्डेन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर/प्रखंड अध्यक्ष बी.बी. लाल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और नगर स्तर के कई पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इससे पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। सामूहिक भोजन, बच्चों व महिलाओं को सम्मान और उपहार वितरण के साथ कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें