Aba News

गिरिडीह गायत्री शक्तिपीठ में जन्म शताब्दी समारोह सह युवा जागरण शिविर का आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह की ओर से आज 21 दिसंबर 2025 को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में जन्म शताब्दी समारोह सह युवा जागरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह एवं बस्ताकोला, धनबाद गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक विभूति शरण सिंह ने संयुक्त रूप से की। मां गायत्री की वंदना के पश्चात झारखंड युवा समन्वयक संतोष कुमार राय के नेतृत्व में युग निर्माण सत्संकल्प का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह की माता स्व. पंझरिया देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय युवा समिति सदस्य सुरेश यादव ने किया। प्रांतीय समिति सदस्य नीरज महतो ने वर्ष 2026 में होने वाले अखंड दीप शताब्दी एवं परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपजोन प्रभारी कमल मंडल ने जिले के सभी प्रखंडों में प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल गठन तथा जनसंपर्क अभियान की जानकारी दी। अंत में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों और परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें