Aba News

बगोदर–बिष्णुगढ़ मेन रोड पर भीषण हादसा: आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, तीन घायल

बगोदर–बिष्णुगढ़ मेन रोड पर उपरैली बोदरा के पास मंगलवार देर रात दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसे समय रहते बगोदर और बिष्णुगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू में कर लिया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी समेत कुल तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किरान की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो घायलों को इलाज के लिए बिष्णुगढ़ भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा दल-बल के साथ मौके पर डटे रहे। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें