गिरिडीह के मौलाना आजाद चौक स्थित मेन रोड में आज V2 शॉपिंग मॉल का शुभारंभ कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में चंदन कुमार बगड़िया, अतुल सिंहा और दीपक सिंह भी दीप प्रज्वलित कर शामिल हुए। मॉल खुलने के साथ ही स्थानीय लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिला।

मौके पर मौजूद मैनेजर अतुल सिंहा ने बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत 1599 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंचे और नए स्टोर तथा उत्पादों की विविधता को देखा। मॉल के खुलने से स्थानीय बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।













