Aba News

टावर चौक में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें फल विक्रेता मोहम्मद दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद अपनी फल दुकान लगा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे दिलशाद के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें