गिरिडीह में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित ऑरेंज द वर्ल्ड कैंपेन के तीसरे दिन शहर के दो विद्यालयों की 300 से अधिक छात्राओं और शिक्षकों ने एक बड़ी जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। छात्राओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ इस अंतरराष्ट्रीय अभियान की जानकारी दी गई और बताया गया कि कैसे इनर व्हील क्लब दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के साथ मिलकर कार्य करता है। इस वर्ष की थीम भी साझा की गई, जिसे छात्राओं ने उत्साह से समझा और सराहा।

रैली के दौरान छात्राओं, शिक्षकों और क्लब की सदस्याओं ने शहर की व्यस्त गलियों में संतरी रंग के गुब्बारों, बैनरों और पोस्टरों के साथ घरेलू हिंसा के विरुद्ध नारे लगाए। जागरूकता से भरी इस रचनात्मक रैली में बच्चों के बीच बिस्कुट और जूस भी बांटे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा के खिलाफ जागरूकता को मजबूत करना था।













