कुटिया मंदिर में चल रहे राम–जानकी विवाह महोत्सव के तहत मंगलवार शाम 6 बजे राम जी की भव्य बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोषों के बीच श्रद्धालु नगर भ्रमण के लिए निकले। आयोजन समिति के अनुसार, 23 नवंबर से शुरू हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को जानकी जी का कन्यादान और राम विवाह हेतु हवन-पूजन संपन्न होने के बाद बारात की पारंपरिक शुरुआत की गई।

बारात निकलने से पूर्व कुटिया मंदिर परिसर में कई व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कुटिया मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश जालान, सचिव प्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष नील कमल भारतीय, कोषाध्यक्ष संतोष गोयंका सहित विकास वसईवाला, मुकेश जालान, मनीष केडिया और अमित वसईवाला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे समारोह को भव्यता प्रदान की।













