Aba News

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर में उमड़ी भीड़, खैरीडीह, खरखरी व शाखाबारा पंचायतों के ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवाएं

बिरनी प्रखंड में चल रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत आज खैरीडीह, खरखरी एवं शाखाबारा पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें तीनों पंचायतों के ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर ऑन-द-स्पॉट समाधान की व्यवस्था की गई। आय, जाति, आवासीय प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन, मनरेगा, जॉब कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदनों को मौके पर ही स्वीकार किया गया, जबकि कई लाभुकों को वहीं प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए।

खैरीडीह पंचायत में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद व त्वरित सेवा उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। शिविर में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्राम गाड़ी योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। पंचायत मुखियाओं ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण समस्याओं के समाधान में अत्यंत कारगर साबित हो रही है। शिविर में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें