Aba News

गिरिडीह पचम्बा में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” का सफल आयोजन

गिरिडीह के पचम्बा स्थित वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन राज कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर डीडीसी, उप नगर आयुक्त, पूर्व वार्ड पार्षद सिराज अंसारी, अनिल राम और रानी देवी भी मौजूद थे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लाभुकों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े अपने लंबित और आवश्यक कार्यों का मौके पर निष्पादन कराया। कार्यक्रम के सफल संचालन से लाभुकों में उत्साह देखा गया और लोगों ने सरकार की योजनाओं को सीधे जमीन पर उतारने की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें