Aba News

करहरबरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं की रही खास भागीदारी

गिरिडीह की करहरबरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।कार्यक्रम में डीडीसी, बीडीओ, अंचल अधिकारी, युवा अध्यक्ष फरदीन अहमद, मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, पंचायत प्रतिनिधि मनोज दास, समिति सदस्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में इस बार महिलाओं की उपस्थिति विशेष तौर पर अधिक रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं का समाधान कराया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें